जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद इरशार को अज्ञात अपराधियों ने बीती रात गोली मार दी. गोली उसके शरीर में जा लगी, जिसके बाद उसको इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है. उसके पिता उसको देर रात करीब 12.48 बजे टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच)में भर्ती करा दिया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. इस मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. मामले की जांच चल रही है. (नीचे भी पढ़ें)
बताया जाता है कि जुगसलाई पुरानी बस्ती निवासी मोहम्मद इरशार अपने घर के बाहर था. अचानक से दो लड़के आये और उसको आवाज दी. जैसे ही वह उनके पास गया, वैसे ही अपराधियों ने ऊपर गोली चला दी. गोली उसके शरीर में जा लगी, जिसके बाद उसको अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.













