जमशेदपुर : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा उपायुक्त के माध्यम से झारखण्ड के राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र सौंपते हुए पेशा क़ानून को झारखंड राज्य में लागू करने की मांग उठाई गयी है. मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि पेशा अधिनियम भारतीय संविधान के 73 वें संसोधन मे पेशा अधिनियम 1996 पारित हुआ था, राष्ट्रपति के अनुमति के बाद क़ानून बना लेकिन आज तक यह झारखण्ड मे लागू नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि पेशा अधिनियम झारखण्ड के अनुसूचित क्षेत्र ने लागू होने से स्वशासन व्यवस्था मजबूत होगी. आदिवासी परंपरा, रीति- रिवाज को संरक्षण प्राप्त होगा, लघु प्राकृतिक संसाधनों पर ग्राम सभा का अहम् योगदान रहेगा, ग्राम सभा सशक्त होगी, इन सबको ध्यान मे रखते हुए जल्द से जल्द इस क़ानून को लागू किया जाये.













