जमशेदपुर: आजसू पार्टी के कोल्हान अध्यक्ष, आजसू छात्र संघ के सैकत सरकार ने अपने पद के साथ-साथ पार्टी के सभी दायित्वों से इस्तीफा दे दिया है. पार्टी के सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो को रविवार को लिखे गए पत्र में उन्होंने कहा है कि निजी व्यस्तता के कारण वह पार्टी हित में ईमानदारी पूर्वक काम नहीं कर पा रहे थे. ऐसी स्थिति में अपनी स्वेच्छा से वे पार्टी के सभी दायित्वों से इस्तीफा दे रहे हैं. उन्होंने इसकी जानकारी अपने फेसबुक आईडी में पोस्ट के माध्यम से दिया है.














