जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के आसनबनी लैंप्स में 34 किसानों के 705 क्विंटल धान से गोदाम भरे पड़े है, जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है. इधर विभागीय उठाव के अभाव में धान अधिप्राप्ति बीते तीन दिनों से बंद पड़ा हुआ है, जिसकी वजह से आसनबनी लैंप्स कार्यालय में बिना धान जमा कराने में किसान निराश होकर लौट रहे है. बिचौलियों के हाथों सस्ते दर पर धान बेचने को विवश है. इस पर लैंप्स के सचिव मनिंद्र नाथ महतो कहते है कि ग्रामीणों के बीच जागरूकता पैदा कर किसानों को धान बेचने को प्रेरित किया जिसका असर भी दिखा व क्षेत्र के 34 किसानों ने 705 क्विंटल धान जमा कराया, जिससे दोनों गोदाम धान से भरे-पड़े है. (नीचे भी पढ़ें)
जुडी धान मिल को कई बार सूचित किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. फिलहाल होला के बाद धान उठाव का भरोसा दिया है जबकि कई किसान अपनी धान लेकर लैंप्स कार्यालय में पहुंच रहे है व गोदाम में अनाज भरे हुए है, जिसकी वजह से धान अधिप्राप्ति बंद है और कई किसान लौटने की विवश है. बहरहाल देखना यह कि संबंधित विभाग कब जागता है व जुड़ी मिल मालिक द्वारा कब तक धान का उठाव कर पता है ताकि धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य पूरा हो सके.



