रांची : कोल्हान समेत पूरे झारखंड में एक बार फिर लोगों को तिखि गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. जहां सोमवार को तीन जिलों में हीटवेव का अलर्ट था, वहीं शाम होते ही जमशेदपुर, आदित्यपुर समेत अन्य जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई. सोमवार को मौसम विभाग रांची केंद्र की माने तो राज्य सोमवार से राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाये रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान अगले 3-4 दिनों में धीरे धीरे अधिकतम तापमान में गिरावट होगी. इसी के साथ कहीं कहीं गर्म रात की स्थिति भी देखी जा सकती है. (नीचे भी पढ़ें)
21 मार्च तक येलो और ऑरेंज अलर्ट – झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां, रांची, खूंटी, देवघर, दुमका व अन्य जिलों में बारिश का तात्कालिक चेतावनी जारी की है. इसके बाद कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई. 19 और 20 मार्च को राज्य के गुमला, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गढ़वा, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में बारिश वज्रपात के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया. 21 मार्च को राज्य के लातेहार, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में वज्रपात के साथ ओलावृष्टि और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है. इस दौरान हवा की गति 40 से 50 प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. वहीं शेष जिलों में बादल छाये रहेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
झारखंड के रांची केंद्र के मौसम वैज्ञानिक का लोगों से अपील – रांची केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम को देखते हुए सतर्क और सावधान रहे. सुरक्षित स्थान पर शरण ले. पेड़ के नीचे या बिजली के खंभों से दूर रहे. किसान अपने खेतों में ना जाये और मौसम समान्य होने की प्रतीक्षा करें.
मौसम पूर्वानुमान
तिथि – अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) — न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
18 मार्च — 34 — 18
19 मार्च — 35 — 20
20 मार्च — 33 — 19
21 मार्च — 30 — 18
22 मार्च — 33 — 20



