जमशेदपुर:जमशेदपुर के बिस्टुपुर थाना अंतर्गत सर्किट हाउस एरिया में सोमवार को उस वक्त अफरा- तफरी मच गई जब एक चलती मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई. बाईक सवार को कुछ समझ में आता इससे पहले आग ने पूरे बाईक को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते बाईक धू- धू कर जल उठा. (नीचे भी पढ़े)
बाईक सवार ने किसी तरह से अपनी जान बचाई. शहर के सबसे पॉश इलाके में घटे इस घटना से सड़क पर सनसनी फैल गई. गनीमत रही कि आग की वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. बताया जा रहा है कि बाईक सवार बिष्टुपुर से सोनारी की ओर जा रहा था. आशंका जताई जा रही है कि बाईक में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है.



