जमशेदपुर : लगातार बारिश के बाद पूर्वी सिंहभूम जिले में स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है. जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर बने रहने की अपील की है. स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर आम बागान पुल (मानगो ब्रिज साइट) पर खतरे के निशान 121.50 मीटर से बढ़कर 122.12 मीटर दर्ज किया गया है. वहीं, खरकई नदी का जलस्तर आदित्यपुर पुल (आदित्यपुर ब्रिज साइट) पर खतरे के निशान 129 मीटर से ऊपर 131.18 मीटर पर पहुंच गया है. (नीचे भी पढ़ें)
प्रशासन ने कहा है कि निचले इलाकों और नदी किनारे बसे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है. किसी भी स्थिति में अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है. जिला जनसंपर्क विभाग (पीआरडी टीम, पूर्वी सिंहभूम) ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और सुरक्षित रहें.



