जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) में लगातार हो रही बारिश के कारण स्वर्णरेखा और खरकई नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है. नदियों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. जनसाधारण से अपील की जाती है कि नदी किनारे की ओर नहीं जाएं जिससे कोई जनहानि हो, सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर शरण लें. दोनों नदियों का जलस्तर तेजी से खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है. स्वर्णरेखा नदी का मानगो पुल पर जलस्तर 122.06 मीटर पर पहुंच गया है जबकि खतरा का निशान 121.50 मीटर है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं, आदित्यपुर पुल के पास खरकई नदी का जलस्तर 131.60 मीटर है. इसका खतरे का निशान 129 मीटर है. बीती रात लगातार हुई तेज बारिश के कारण सारे नदी नाले भर चुके है. आम जनजीवन बरबाद हो गया है. खरकई और स्वर्णरेखा नदी फिर से खतरे के निशान के ऊपर बह रहा है. पहली बार लगातार पांचवीं बार बाढ़ के हालात उत्पन्न हुए है. इससे आम लोग त्राहिमाम है. सिर्फ 1 जून से लेकर 23 अगस्त तक 1400 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है. यह बताता है कि किस कदर बारिश हो रही है.











