जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित आशियाना गार्डन में आशियाना गार्डेन ओनर्स एसोसिएशन के द्वारा भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की सकुशल वापसी को लेकर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया. अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया ने बताया सुनीता विलियम्स, जो भारतीय मूल की एक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री हैं, जिन्होंने अंतरिक्ष में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं, वे नासा के माध्यम से अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला हैं और उन्होंने अंतरिक्ष में 286 दिनों तक रहने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है. सुनीता इसी तरह विश्व के साथ भारत का नाम भी रौशन किया है. हनुमान चालीसा पाठ में अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया, रमाकांत गुप्ता, सुनील वर्मा,विवेक शर्मा, डॉ के के सिंह,दीपक अग्रवाल रौनक सोंथालिया, प्योना घोष,आभा सिंह, सुनीता गुप्ता,अनुराधा, रानी,सतनाम कौर,मित्तू,ज्योति, रेखा आदि शामिल लोगो ने ईश्वर से उनकी स्कुशल वापसी की प्रार्थना की.




