जमशेदपुर : राज्य के सरकारी विश्वविद्यालय और अंगीभूत महाविद्यालयों में 20 वर्षों से संचालित बीएड कोर्स में कार्यरत प्राध्यापक आज झारखण्ड सरकार के उद्योग, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव से मिलकर वर्षों से चली आ रही वेतन विसंगति और सेवा शर्तों में सुधार के साथ-साथ पूरे राज्य में एक समान नियमावली बनाये जाने के लिए ज्ञापन सौंपा. झारखण्ड राज्य बीएड प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ विशेश्वर यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने विगत 20 वर्षों से शोषित होते आ रहे बीएड प्राध्यापकों की समस्याओं को रखा. समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनने के बाद उन्होंने मंत्री श्री यादव ने आश्वाशन दिया कि यथाशीघ्र इसका निराकरण किया जाएगा और किसी भी सरकारी अंगीभूत महाविद्यालयों में संचालित बीएड विभाग को बंद नहीं होने दिया जाएगा. इसके लिए सरकार के स्तर से सेवा शर्त नियमावली बनाकर समस्या का समाधान किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने सभी बीएड प्राध्यापकों को आश्वासन दिया कि मैं प्राथमिकता के साथ उच्च शिक्षा मंत्री से मिलकर इस समय का समाधान करूंगा. संघ की उपाध्यक्ष डॉ शीतल पाण्डेय ने कोल्हान और महिला विश्वविद्यालय के बीएड विभाग की समस्या को मंत्री को विस्तार से रखते हुए उनसे कोल्हान यूनिवर्सिटी एवं महिला विश्वविद्यालय के बीएड प्राध्यापकों का अन्य विश्वविद्यालयों एवं 7वें वेतनमान के आलोक में 57,700 के वेतन पर सेवा विस्तार किये जाने की मांग की. इसके साथही उन्होंने विगत छह माह से बकाया वेतन नहीं मिलने और नवीकरण नहीं किए जाने से हो रही आर्थिक और मानसिक परेशानी से मंत्री को अवगत कराया. प्रतिनिधिमंडल में डॉ विशेश्वर यादव, डॉ पूनम ठाकुर, डॉ शीतल पाण्डेय, डॉ ओनिमा मानकी, डॉ कार्तिक साहू, प्रो अनिल कुमार यादव, प्रो प्रियंका कुमारी, डॉ रानी सिंह, डॉ जितेंद्र कुमार, प्रो मुन्ना मुखी सहित कई प्राध्यापक शामिल थे.














