जमशेदपुर: मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा के निवर्तमान अध्यक्ष व झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच में वर्तमान के अमृतधारा के संयोजक मोहित मुनका को सत्र 25-27 के लिए झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के उपाध्यक्ष मंडल 3 के लिए निर्विरोध चुना गया है.मुख्य चुनाव पदाधिकारी प्रवीण जैन छाबरा ने सूची जारी करते हुए बताया कि मंडल तीन के लिए सिर्फ एक नामांकन होने पर मोहित मूनका निर्विरोध चुने गए.इस मंडल में 11 शाखाएं है.वर्तमान में मोहित प्रांतीय संयोजक अमृतधारा की भूमिका निभा रहे हैं. (नीचे भी पढ़े)
साथ ही इनके प्रयासों से झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच पूरे भारतवर्ष में अमृत धारा के क्षेत्र में पहले स्थान पर रहा एवं 93 स्थाई अमृत धारा लगाने में सफल हुआ. परिणाम स्वरुप इन्हें झारखंड प्रांतीय को पूरे राष्ट्रीय में अमृत धारा के लिए सर्वश्रेष्ठ अमृतधारा का पुरस्कार मिला.मोहित वर्तमान में सिंहभूम चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्री में कार्यकारिणी सदस्य एवं झारखंड इलेक्ट्रिक ट्रेड एसोसिएशन में कोल्हान प्रतिनिधि के रूप में दायित्व निभा रहे है.














