जमशेदपुर : जमशेदपुर के बस्तीवासियों को अतिक्रमणकारी कह कर अपमानित करने के विरोध में जमशेदपुर महानगर भाजपा ने रविवार को जेम्को चौक पर हेमंत सरकार का पुतला दहन किया. महानगर भाजपा के पूर्व महामंत्री राकेश सिंह ने बयान जारी कर कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बस्तीवासियों को अतिक्रमणकारी कह कर अपमानित करा रहे हैं. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार और उसके मंत्रियों द्वारा बस्तीवासियों को अतिक्रमणकारी कहकर अपमानित किया जाना कदापि उचित नहीं है. यदि वे इस समस्या का समाधान नहीं कर सकते तो उन्हें अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने का भी कोई अधिकार नहीं है. सरकार का कर्तव्य है कि वह जनता के हित में काम करे, न कि उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाए. (नीचे भी पढ़ें)

झारखंड मुक्ति मोर्चा,कांग्रेस तथा राजद की सरकार में सम्मिलित मंत्रियों एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमशेदपुर की बस्तियों में लगभग 60 से 70 साल से रहते आ रहे हैं. जीवन में मेहनत की कमाई से इन जमीनों को खरीद कर अपना आशियाना बनाए ये लोग अतिक्रमणकारी कैसे दिख रहे हैं, यह समझ से परे है. पार्टी विधायक पूर्णिमा दास साहू द्वारा विधानसभा में इस मुद्दे को उठाये जाने पर संबंधित विभाग को भी इसका स्पष्ट जवाब देना चाहिए, जबकि विधानसभा चुनाव से पहले जेएमएम और कांग्रेस के नेता, विशेष रूप से प्रदेश के मुखिया हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने स्वयं बस्तीवासियों से सरकार बनने के बाद मालिकाना हक दिलाने का वादा किया था. अब सरकार को अपना वादा निभाकर जनता को उनका अधिकार देना चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)

पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष सुरज सिंह, राकेश सिंह, मनोज श्रीवास्तव,शशि रंजन दयाल ,राकेश चौधरी, जोगिंदर सिंह सोनू, मोहन दास, छोटू पांडे, आंनद कुंवर, मिलन कुमार, मनोज शर्मा, कैलाशपति मिश्रा, अष्टमी प्रमाणिक, शांति देवी, सीमा देवी, आशा प्रमाणिक, शोभा देवी, प्रीति देवी सहित तमाम सदस्य शामिल रहे.














