जमशेदपुर: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच का दो दिवसीय 9वां प्रांतीय अधिवेशन अन्वेषण मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा के आतिथ्य में 23 मार्च को सम्पन हुआ.इस अधिवेशन में रांची के युवा विशाल पाड़िया प्रांतीय अध्यक्ष चुने गए एवं उनका शपथ ग्रहण राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा सुरेन्द्र भट्टर के द्वारा करवाया गया.इस अधिवेशन के दूसरे दिन झारखण्ड एकता रैली का आयोजन धूमधाम से किया गया, जिसमे प्रान्त के करीब 25 शाखाओ के युवा साथियों समेत राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा सुरेन्द्र भट्टर, प्रांतीय अध्यक्ष युवा अरुण गुप्ता, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा बलराम सुल्तानिया, प्रांतीय महामंत्री युवा सार्थक अग्रवाल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष युवा सुगम सरायवाला समेत करीब 200 युवा साथी शामिल हुए. शामिल शाखाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के झांकी, कार्यकम प्रस्तुत किये गए.(नीचे भी पढ़े)
साथ ही वर्ष 2024-25 के वार्षिक पुरस्कारों का वितरण किया गया जिसमे सुरभि शाखा प्रान्त की सर्वाश्रेष्ठ महिला शाखा, कविता अग्रवाल सर्वश्रेष्ठ महिला शाखा अध्यक्ष, शाखा की पूर्व अध्यक्ष एवं प्रांतीय संयोजक युवा मनीषा संघी सर्वश्रेष्ठ प्रांतीय सयोजिका समेत कुल शाखा को 19 पुरस्कार प्राप्त हुए.इस अवसर पर पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष युवा नंद किशोर अग्रवाल, युवा प्रवीण जैन छाबड़ा, युवा अभिषेक अग्रवाल, स्वागत अध्यक्ष युवा मनीषा संघी, मंत्री युवा उषा चौधरी, संयोजिका युवा अंजू चेतानी, युवा संजना अग्रवाल समेत पूरे प्रान्त से कई राष्ट्रीय, प्रांतीय पदाधिकारी एवं युवा साथी एवं आयोजक शाखा से करीब 40 सदस्य शामिल हुए.














