जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के दाईगुट्टू की रहने वाली कई महिलाएं रविवार को थाना पहुंचीं. महिलाओं ने बताया कि महिलाओं का आरोप है कि दाईगुट्टू के रहने वाले गोपाल साव ने उनके साथ ठगी की है. कई महिलाओं का लगभग लाखों रुपये ठग लिए है. किसी ने 8 लाख रुपए दिए हैं तो किसी ने 20 लाख रुपये. महिलाओं का कहना है कि उन्होंने मामले की शिकायत मानगो थाने में कर दी है. लेकिन पुलिस की तरफ से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.(नीचे भी पढ़े)
महिलाओं का कहना है कि पुलिस गोपाल साहू को थाने बुलाए और सभी का पैसा दिलाए. महिलाओं का कहना है कि गोपाल साव ने वादा किया था कि वह जिसका भी पैसा ले रहे हैं, इसको कारोबार में लगाएंगे और सभी महिलाओं को मुनाफा देंगे. लेकिन,मुनाफा देने की बात तो दूर अब वह पैसा भी नहीं वापस कर रहे हैं. उधर गोपाल साव का कहना है कि सारे आरोप बेबुनियाद हैं इधर शिकायत होने पर फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.














