जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत तुरियाबेड़ा निवासी लवकुश कुशवाहा ने विश्वजीत सिंह और राहुल सिंह पर मारपीट करने और जान मारने की नीयत से फायरिंग करने का मामले में एमजीएम थाना में कैश दर्ज कराई है. घटना 29 मार्च की रात 10 बजे की है. दोनों आरोपित उलीडीह थाना क्षेत्र के निवासी है. पुलिस के अनुसार मामले की सत्यता की जांच की जा रही है. युवक ने बताया कि आरोपितों ने तुरियाबेड़ा शिव मंदिर के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसका पीछा किया और जान मारने की नीयत से फायरिंग की. संयोगवश गोली उसे नहीं लगी. फायरिंग करने वाले भाग निकले.














