सरायकेला : रविवार देर रात करीब एक बजे के आसपास सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के राजबांध में ओवरटेक करने के क्रम में एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पूर्व वार्ड पार्षद बलराम साहू के घर में जा घुसा. घटना के बाद ट्रेलर के चालक और खलासी दोनो को गाड़ी से निकाल गया. इस घटना में ड्राइवर और खलासी को मामूली चोटे आई हैं. बताया जा रहा है कि रविवार की रात ट्रेलर संख्या जेएच09बीडी- 6155 जमशेदपुर से चाईबासा की ओर जा रहा था. इसी दौरान राजबांध के समीप ट्रेलर किसी वाहन को ओवरटेक करने लगा और अनियंत्रित होकर दाहिने तरफ सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के पूर्व वार्ड पार्षद बलराम साहू के घर में जा घुसा. घटना के बाद पुलिस ट्रेलर को जब्त करते हुए आगे कार्रवाई में जुट गई है.














