पोटका: प्रखंड के खपरसाई प्रखंड के शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड के स्थानीय गांव खपरसाई के ग्रामीणों द्वारा अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर शुरू किए आंदोलन रविवार को तेंतला रिसोर्ट में आयोजित बैठक के उपरांत समझौता हुआ. विधायक संजीव सरदार की पहल पर कंपनी प्रबंधन द्वारा खपरसाई के मजदूरों के 13 सूत्री मांगों को लागू करने की सहमति प्रदान की. इसके पूर्व विधायक संजीव सरदार की अध्यक्षता में द्विपक्षीय वार्ता हुई.(नीचे भी पढ़े)

इसमें खपरसाई गांव के महिला व पुरुष मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन के समक्ष स्थाई नौकरी देने, गांव के दो ठेकेदार को स्वीकृति देने, चापाकल मरम्मत, गणेश क्लब मरम्मत, स्कूल बाउंड्री निर्माण, पर्यावरण संरक्षण व प्रदूषण पर रोकथाम, सड़क की साफ-सफाई व पानी छिड़काव, सड़क पर कंपनी पावर से स्ट्रीट लाइट लगाने, ट्यूशन शिक्षक बहाली करने, नियमित स्वास्थ्य शिविर, तालाब मरम्मत, सरकारी मजदूरी दर देने तथा गांव में कंपनी द्वारा बिजली आपूर्ति करने की मांग रखी.(नीचे भी पढ़े)
विधायक द्वारा एक एक बिंदु पर कंपनी को दबाव देकर मांगों को देने पर कंपनी से समझौता हुआ. कंपनी केवल गांव में बिजली आपूर्ति देने पर असमर्थता जतायी. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी मांगों को एक एक लागू किया जाएगा. तीन महीने में पुनः बैठक का आयोजन किया जाएगा. बैठक में अंचलाधिकारी निकिता बाला, थाना प्रभारी रवि होनहागा, कंपनी के निदेशक अनूप सिन्हा, सीईओ मानवेन्द्र चौबे, पर्सनल मैनेजर अरुण सिन्हा, खपरसाई के ग्राम प्रधान मनमोहन सरदार,वार्ड सदस्य पुरंजन सरदार,वीणा सरदार, कृष्णा सरदार, सुभाष सरदार सहित दर्जनों मजदूर उपस्थित थे.











