कोडरमा : झारखंड के कोडरमा में महिलाओं पर पत्थरबाजी की घटना सामने आयी है, जिससे कोडरमा थाना क्षेत्र के चेचाई के छतरबर में तनाव का माहौल है. बताया जाता है कि मंगलवार सुबह महिलाएं यज्ञ कलश लेकर सात गांव की झोली यात्रा पर निकली थी, तभी चेचाई के छतरबर में महिला श्रद्धालुओं पर पत्थरबाजी हुई, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल है. इन महिला श्रद्धालुओं पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी की. सूचना मिलते ही एसडीओ रिया सिंह, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, कोडरमा थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. (नीचे भी पढ़ें)
जहां मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. आसपास के इलाकों में ड्रोन से निजरानी की जा रही है. वहीं जांच में यह बात सामने आयी है कि जिस घर से पथराव हुआ था, वहां की छत पर काफी संख्या में पत्थर जमा करके रखे हुए थे. फिलहाल भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और आगे की कार्रवाई में जुट गये है. गौरतलब है कि यज्ञ 9 से 17 अप्रैल तक होना है. इसके लिए चेचाई से कलश लेकर 50-60 की महिलाओं जिसमें 10-11 महिलाएं कलश लेकर झोली यात्रा (भिक्षा मंगने) के लिए क्षेत्र में निकली थी. जाने के कर्म में छतरबर आई, जहां महिलाओं पर पत्थरबाजी हुई, जिससे उनकी कलश फूट गयी.



