जमशेदपुर: लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्रीश्री बाल मन्दिर इस वर्ष अपनी स्वर्ण जयन्ती (50 साल का जश्न) मनायेगी. 1976 में बाल मंदिर की स्थापना हुई थी और इस वर्ष सनातन गौरव के 50 वर्ष बाल मंदिर कमेटी बनाएगी. इस बात की जानकारी कमेटी के मुख्य संरक्षक सुमन अग्रवाल ने प्रेस वार्ता कर दी. उन्होंने बताया कि इस वर्ष रामनवमी महोत्सव धूमधाम से बाल मंदिर द्वारा मनाया जा रहा है. इस वर्ष मंदिर प्रांगण में 07 दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन होगा. इस मौके पर जमशेदपुरवासियों को कई आकर्षण देखने का मौका मिलेगा. अयोध्या में जिस प्रकार प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बना है ठीक उसी प्रकार का प्रारूप साकची झंडा चौक में बन कर तैयार है एवं भव्य राम लल्ला की प्रतिमा का भी दर्शन जमशेदपुर की जनता करेगी. बुधवार 02 अप्रैल को संध्या 06:00 बजे रामनवमी महोत्सव का विधिवत उद्घाटन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे, साथ ही हिन्दू समाज का परचम लहराने वाली विभिन्न सामाजिक संस्थाओं का सम्मान समारोह आयोजित होगा. (नीचे भी पढ़ें)
गुरुवार 03 अप्रैल को संघ्या 08 बजे से भव्य भजन संघ्या का आयोजन होगा, भजनों की प्रस्तुति देने के लिए लोकप्रिय भजन सम्राट शुभम रूपम कोलकाता को आमंत्रित किया गया है. साथ ही उनका साथ स्थानीय भजन गायक अनुभव अग्रवाल एवं लिपू शर्मा देंगे एवं कोलकाता से केवीआर म्यूजिकल ग्रुप को आमंत्रित किया गया है. शुक्रवार 4 अप्रैल को भव्य दीप उत्सव एवं प्रभु श्री राम का महाआरती होगा. स्थानीय कलाकारों के द्वारा साकची बाजार के हृदय स्थल झंडा चौक पर रंगोली के माध्यम से प्रभु श्रीराम का चित्र बनाया जाएगा. जिस प्रकार गंगा मैया का आरती बनारस में होता है, वहीं के पुरोहितों के द्वारा साकची झंडा चौक पर प्रभु श्री राम का महाआरती होगा. शनिवार 05 अप्रैल को संघ्या 05 बजे से बाल हनुमान सजाओं प्रतियोगिता एवं अमित अघोड़ी आर्ट ग्रुप सोनीपत के द्वारा मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
शनिवार 06 अप्रैल को रामनवमी के पावन अवसर पर विशाल शोभा यात्रा का आयोजन होगा. शोभा यात्रा साकची झंडा चौक से आरंभ होकर साकची क्षेत्र का भ्रमण करेगी. शोभा यात्रा में विशेष आकर्षण के रूप में आकर्षण झांकिया, भव्य आतिशबाजी, राम दरबार, हैरतअंग्रेज खेलों का प्रदर्शन, 65 दल के डंका की टीम सहित कई आकर्षक प्रस्तुतियां होगी. सोमवार 07 अप्रैल को विसर्जन दशमी जुलूस संघ्या 04 बजे निकाला जाएगा. इस वर्ष बाल मंदिर द्वारा पूरा साकची को भगवा बजरंगबली के पताको से सजाया गया है एवं चन्दननगर के कारीगरों द्वारा आकर्षक विद्युत सज्जा जमशेदपुरवासियों का मनमोह रही है. राम दरबार के रूप में पुष्पक विमान (वाल्मीकि रामायण के अनुसार पुष्पक विमान मोर जैसी आकृति का आकाशचारी विमान, जो अग्नि-वायु की समन्वयी ऊर्जा से चलता है) स्थापित किया गया है. बाल मंदिर अखाड़ा विगत 50 वर्षों से रामनवमी महोत्सव का आयोजन करती आ रही है. जमशेदपुर के शांतिप्रिय जनता का सहयोग, स्नेह हमेशा मिलता आया है. समिति से सुमन अग्रवाल ने जमशेदपुरवासियों धर्मप्रेमी बंधुओं एवं रामभक्तो से महोत्सव में शामिल होने की अपील की है. रामनवमी महोत्सव को सफल बनाने में मुख्य रूप से सुमन अग्रवाल, निर्मल जालुका, अमित अग्रवाल, सन्नी संघी, अंकित मोदी, अभिषेक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, रिंकू जालुका, सतीश शर्मा, कृष्णा अग्रवाल, अभिषेक भालोटिया, हर्ष अग्रवाल, अमित मोदी, सौरव अग्रवाल, बजरंज अग्रवाल, संतोष पांडेय, नरेश संघी, प्रणय गुप्ता, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुरेश खेमका, राहुल चौधरी, अंशुल रिंगासिया, पुरषोत्तम जोशी, बजरंग लाल अग्रवाल, बबलु अग्रवाल समेत कई सदस्य लगे हुए है. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रमों एक नजर में (नीचे भी पढ़ें)
● मंगलवार 1अप्रैल 2025 : संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ
● बुधवार 2 अप्रैल 2025: उद्घाटन समारोह एवं लोहानगरी की सामाजिक संस्थाओं का सम्मान समारोह
● गुरुवार 3 अप्रैल 2025: भव्य भजन संध्या
● शुक्रवार 4 अप्रैल 2025: भव्य दीप उत्सव एवं आरती
● शनिवार 5 अप्रैल 2025: प्रभु श्री राम जी की भव्य आरती एवं झाकियों का प्रदर्शन
● रविवार 6 अप्रैल 2025: विशाल रामनवमी शोभा यात्रा
● सोमवार 7 अप्रैल 2025: विसर्जन दशमी जुलूस



