जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में हवाई फायरिंग मामले का पुलिस ने उद्भेदन किया, जहां पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है. पकड़ाये गये अपराधियों में उलीडीह सुभाष कॉलोनी का रहने वाला विश्वजीत सिंह उर्फ रॉकी सिंह (32) और राहुल कुमार सिंह उर्फ छोटू (28) शामिल है. पूर्व में ये दोनों पर आर्म्स एक्ट का अपराधिक मामला भी दर्ज है. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं इनके पास से तीन पिस्तौल, जिंदा गोली, स्मार्ट फोन और मोटरसाइकिल जब्त की गयी है. इस संदर्भ में बुधवार को सिटी एसपी कौशल कुमार ने प्रेस वार्ता की. उन्होंने बताया कि तुरियाबेड़ा के डीडब्ल्यूपीएस स्कूल के पास इन दोनों अपराधियों को अवैध हथियार से साथ घुमने की सूचना मिली. (नीचे भी पढ़ें)

सिटी एसपी को सूचित करते हुए ग्रामीण एसपी के दिशा निर्देश पर छापेमारी दल का गठन किया गया, जहां तुरियाबेड़ा के पास ये अपराधी पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे. तभी पुलिस दल के द्वारा घेरकर पकड़ा गया. तलाशी के दौरान इनके पास से दो पिस्तौल, एक देसी कट्टा, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद किया गया. वहीं शख्ती से कार्रवाई करने पर इन दोनों ने बताया कि 29 मार्च 2025 को इन दोनों ने हथियार के बल पर तुरियाबेड़ा में हवाई फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैलाने का काम किया था. ताकि वे लवकुश कुशवाहा को डरा धमका सके. ये दोनों पूर्व में किसी गैंग के साथ काम करते थे परंतु अभी वे अपनी गैग तैयार कर रहे थे. फिलहाल दोनों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.














