जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित एलआईसी बिल्डिंग के ऑफिस के दूसरे और तीसरे तल्ले से लाखों रुपये गायब होने का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी कर्मचारियों को बुधवार सुबह मिली, जब वे एलआईसी ऑफिस पहुंचे. इस दौरान तिजोरी का ताला टूटा पाया गया, और कैंपस में लगे सीसीटीवी के रिकॉर्ड भी गायब मिले. इससे पूरे ब्रांच में हड़कंप मच गया. प्राप्त जानकारी अनुसर करीब 55 लाख से अधिक के रुपये गायब होने की आशंका है. इसकी जानकारी बुधवार सुबह कर्मचारियों ने बिष्टुपुर एलआईसी के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के राजेश राजन सिन्हा को दी. (नीचे भी पढे़ं)

उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. मीडिया से बात चीत करते हुए उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह कर्मचारी ऑफिस पहुंचे. जहां सीसीटीवी नहीं चलने की सूचना मिली. उन्होंने इंजिनियर को बुलाया तभी पता चला की सीसीटीवी के रिकॉर्ड गायब है. वहीं तिजोरी का ताला भी टूटा पाया गया, जहां से करीब 55 लाख से अधिक के गायब होने की सूचना है. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.














