जमशेदपुर : टाटा स्टील ने जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोटर्स कांप्लेक्स समेत अन्य सारी खेल सुविधाओं की फीस में बढ़ोत्तरी कर दिया है. एक अप्रैल से इसको लागू कर दिया गया है. सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि टाटा स्टील के कर्मचारियों और उनके बच्चों के लिए भी मिलने वाली सुविधाओं के रेट में बढ़ोत्तरी कर दी गयी है. नये रेट को लागू कर दिया गया है, लेकिन टाटा स्टील के कर्मचारियों की हितों की रक्षा करने का दावा करने वाली टाटा वर्कर्स यूनियन इससे अंजान है. अब सवाल तो यह उठने लगा है कि जब मैनेमजेंट एकतरफा ही फैसले ले रही है तो फिर यूनियन किस काम के लिए है. कर्मचारियों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया और यूनियन को मालूम नहीं और चुप बैठी हुई है. फिर कर्मचारियों की गाढ़ी कमाई का हिस्सा चंदा के तौर पर काटने और मजदूरों के हितों के लिए काम करने के लिए पदाधिकारियों को रिलीज क्यों किया गया है. इसको लेकर अंदर ही अंदर कर्मचारियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है. इस बीच नये रेट का किये गये अध्ययन से पता चलता है कि कई सारी सुविधाओं में दोगुना से लेकर तीन गुणा तक की बढ़ोत्तरी कर दी गयी है. बाजार के रेट से भी अधिक रेट ली जा रही है. टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए जो सुविधाएं 500 रुपये थी, उसको बढ़ाकर 1 हजार रुपये कर दिया गया है जबकि स्वीमिंग का 500 रुपये रेट था, जिसको बढ़ाकर 1200 रुपये कर दिया गया है. रजिस्ट्रेशन फीस 200 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये तक कर दिया या है. हार्स राइडिंग को 1500 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये और बैडमिंटन का 500 रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
टाटा स्टील समेत अन्य समूह कंपनियों के लिए खेलने के लिए लागू नया रेट :
खेल की सुविधा रजिस्ट्रेशन चार्ज सालाना फीस-छहमाही फीस-तिमाही फीस मासिक फीस
जिम स्टीलियम—–500 रुपये-8400 रुपये-5100 रुपये-270 रुपये-1000 रुपये
जिम बॉडीलाइन-500 रुपये-5100 रुपये-3100 रुपये-1700 रुपये-600 रुपये
जिम पावर प्लस-500 रुपये-2600 रुपये-1600 रुपये-900 रुपये-300 रुपये
योगा-500 रुपये-6300 रुपये-3900 रुपये-2100 रुपये-750 रुपये
जुमबा व एरोबिक-500 रुपये-6800 रुपये-4100 रुपये-2200 रुपये-800 रुपये
रोलर स्केटिंग–500 रुपये—-4800 रुपये—-2600 रुपये—-1400 रुपये—500 रुपये
बैडमिंटन नन एसी-500 रुपये-9600 रुपये-5100 रुपये-2700 रुपये-1000 रुपये
घुड़सवारी-1000 रुपये-24 हजार रुपये-12800 रुपये-6800 रुपये-2500 रुपये
लान टेनिस-500 रुपये-5800 रुपये-3100 रुपये-1700 रुपये-600 रुपये
वाकिंग/जॉगिंग-500 रुपये- 5800 रुपये 3100 रुपये-1700 रुपये- 600 रुपये
स्वीमिंग-500 रुपये-11600 रुपये- 6200 रुपये- 3300 रुपये- 1200 रुपये
टेबुल टेनिस– 500 रुपये- 5800 रुपये- 3100 रुपये-1700 रुपये- 600 रुपये
गोल्फ पुटिंग– 500 रुपये- 4800 रुपये- 2600 रुपये- 1400 रुपये- 500 रुपये
रोलर स्केटिंग, बास्केटबॉल, बाक्सिंग, हैंडबॉल, कराटे, वालीबॉल, स्क्वैश- 500 रुपये- 4800 रुपये- 2600 रुपये- 1400 रुपये- 500 रुपये
जेजे इरानी क्रिकेट– 300 रुपये- 19 हजार रुपये- 10 हजार 800 रुपये- 5600 रुपये- 2000 रुपये. (नीचे भी पढ़ें)
ट्रेनिंग सेंटर का फीस कर्मचारियों के लिए
आर्चरी, एथेलेटिक्स, बास्केटबॉल, बाक्सिंग, फुटबॉल, हैंडबॉल, कराटे, टेबुल टेनिस, बॉलीवाल-500 रुपये- 2900 रुपये- 1600 रुपये- 900 रुपये- 300 रुपये
बैटमिंडन नन एसी कोर्ट– 500 रुपये- 7200 रुपये- 390 रुपये- 2100 रुपये- 750 रुपये
चेस– 500 रुपये- 5800 रुपये- 3100 रुपये- 1700 रुपये- 600 रुपये
गोल्फ– 500 रुपये- 8700 रुपये- 4600 रुपये- 2500 रुपये- 900 रुपये
हार्स राइटिंग-1000 रुपये-17300 रुपये-9200 रुपये-4900 रुपये-1800 रुपये
लान टेनिस-500 रुपये-4800 रुपये-2600 रुपये-1400 रुपये-500 रुपये
रोलर स्केटिंग-500 रुपये-5800 रुपये-3100 रुपये-1700 रुपये-600 रुपये
स्वीमिंग-500 रुपये-6800 रुपये-3600 रुपये-1900 रुपये-700 रुपये
जेजे ईरानी क्रिकेट-500 रुपये-14 हजार रुपये-8100 रुपये-4200 रुपये-1500 रुपये. (नीचे भी पढ़ें)
गैर कर्मचारी यानी बाहरी लोगों के लिए खेलने का फीस :
जिम स्टीलियम-500 रुपये-28200 रुपये-17100 रुपये-9100 रुपये-3350 रुपये
जिम बॉडीलाइन-500 रुपये19800 रुपये-12000 रुपये-6400 रुपये-2350 रुपये
जिम पावर प्लस500 रुपये-8900 रुपये-5400 रुपये-2900 रुपये-1050 रुपये
योगा-500 रुपये-8000 रुपये-4900 रुपये-2600 रुपये-950 रुपये
जुमबा व एरोबिक-500 रुपये-10100 रुपये-6200 रुपये-3300 रुपये-950 रुपये
बैडमिंटन नन एसी500 रुपये-13500 रुपये-7200 रुपये-3800 रुपये-1400 रुपये
घुड़सवारी-2500 रुपये-28800 रुपये-15300 रुपये-8100 रुपये-3000 रुपये
लान टेनिस500 रुपये-13000 रुपये-6900 रुपये-3700 रुपये-1350 रुपये
वाकिंग/जागिंग-500 रुपये-8200 रुपये-4400 रुपये-2300 रुपये-850 रुपये
स्वीमिंग-500 रुपये-27400 रुपये-14600 रुपये-7700 रुपये-2850 रुपये
गोल्फ पुटिंग-500 रुपये-8200 रुपये-4400 रुपये-2300 रुपये-850 रुपये
रोलर स्केटिंग, बास्केटबॉल, बाक्सिंग, हैंडबॉल, कराटे, वालीबॉल, -500 रुपये-4800 रुपये-2600 रुपये-1400 रुपये-500 रुपये
स्क्वैश-500 रुपये-4800 रुपये-2600 रुपये-1400 रुपये-500 रुपये
जेजे इरानी क्रिकेट-300 रुपये-19 हजार रुपये-10 हजार- 800 रुपये-5600 रुपये-2000 रुपये। (नीचे भी पढ़ें)
अगर कोई गेस्ट या वर्तमान सदस्य की पत्नी या बच्चे एक दिन के लिए खेलना चाहते है तो उसका अलग से रेट है : (नीचे भी पढ़ें)
- बैडमिंटन प्रति व्यक्ति प्रति स्लॉट-200 रुपये, प्रति कोर्ट प्रति घंटा का बुकिंग चार्ज 400 रुपये
- गोल्फ पुटिंग प्रति व्यक्ति प्रति स्लॉट 100 रुपये, प्रति कोर्ट प्रति घंटा बुकिंग चार्ज सुबह में 400 रुपये, शाम में 1000 रुपये
जिम बॉडीलाइन-100 रुपये प्रति व्यक्ति
जिम स्टीलेयिम-200 रुपये प्रति व्यक्ति प्रति स्लॉट
वाकिंग जॉगिंग-150 रुपये प्रति व्यक्ति प्रति स्लॉट
स्वीमिंग-11 माह के सीजन के लिए प्रति व्यक्ति प्रति स्लॉट 300 रुपये
टेबुल टेनिस-100 रुपये प्रति व्यक्ति प्रति स्लॉट
योगा-प्रति व्यक्ति प्रति स्लॉट 200 रुपये
जुम्बा-300 रुपये प्रति व्यक्ति प्रति स्लॉट
हार्स राइडिंग (घुड़सवारी)-500 रुपये प्रति व्यक्ति प्रति स्लॉट
फुटसल-एक हजार रुपये प्रति कोर्ट प्रति घंटा
स्क्वैश-200 रुपये प्रति कोर्ट प्रति घंटा
वालीबॉल-1000 रुपये प्रति कोर्ट प्रति घंटा
बास्केटबॉलसुबह हाफ कोर्ट-300 रुपये प्रति कोर्ट प्रति घंटा, फुल कोर्ट सुबह में 500 रुपये प्रति कोर्ट प्रति घंटा, शाम में हाफ कोर्ट 600 रुपये प्रति कोर्ट प्रति घंटा, शाम में फुल कोर्ट 1000 रुपये प्रति कोर्ट प्रति घंटा
हैंडबॉल – 1000 रुपये प्रति कोर्ट प्रति घंटा











