जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत बगानटोला निवासी 30 वर्षीय रुपाली अर्जी ने शुक्रवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस संबंध में पति राजेश अर्जी के अनुसार, उसकी पत्नी रुपाली का ओड़िशा निवासी शंकर से प्रेम संबंध था. चार महीने पहले वह बच्चों संग प्रेमी के साथ हैदराबाद चली गई थी. (नीचे भी पढ़े)
लेकिन बाद में उसे समझा बुझाकर वापस ले आया गया. शुक्रवार सुबह इस बात पर पति-पत्नी में बहस हो गई. इसके बाद पति घर से बाहर चला गया. इसी गुस्से में आकर रुपाली ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. कुछ देर बाद बेटे ने खिड़की से मां को फंदे से लटका देखा और परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी. राजेश ने बताया कि रुपाली पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी. इधर, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.



