बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शुक्रवार को विधायक समीर मोहंती ने 238 सेविकाओं के बीच मोबाइल का वितरण किया. उन्होंने कहा कि आप सभी समाज में उत्कृष्ट कार्य करते हैं. मोबाइल का सही कार्यों में उपयोग करें. कहा की राज्य सरकार हर वर्ग के महिलाओं को सशक्त बनाने का काम कर रही है. कहा कि आप लोगों को सरकार की विजन को समझने की जरूरत है. (नीचे भी पढ़े)

राज्य सरकार आप सभी को अत्याधुनिक जीवन के साथ जोड़ने का काम कर रही हैं. हेमंत सरकार आप लोगों के हाथों में मोबाइल देकर सम्मानित करने का काम किया हैं. मौके पर बीडीओ केशव भारती, प्रभारी सीडीपीओ सह सीओ राजाराम सिंह मुंडा ने भी संबोधित किया. मोबाइल वितरण के बाद कई दिव्यांगों के बीच श्रवण, ट्राईसाइकिल,व्हीलचेयर समेत अन्य उपकरण का वितरण किया गया. इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा,मिंटू पाल, रासबिहारी साव,पप्पू राउत, नरेश मंडल समेत अन्य उपस्थित थे.



