चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के कमारीगोड़ा में एक ही परिवार के आठ लोग विगत कई दिनों से चिकन पॉक्स बिमारी से ग्रसित है. सूचना पाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को आईडीएसपी के टीम जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ असद कुमार, सुशील तिवारी और अरूण कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम कमारीगोड़ा पहुंचकर मरीजों की जांच की और टीम के सदस्यों ने तीन मरीजों के रक्त जांच के लिए सैंपल ली है. मौके पर चिकन पॉक्स बिमारी की जानकारी देकर बिमारी से कैसे बचा जाए इसकी जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया.











