चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के शिल्पी महल कॉलोनी निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सह पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अभय मोहंती का निधन शुक्रवार को होने की सूचना पाकर विधायक समीर मोहंती उनके आवास पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किया. विधायक ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. विधायक ने अभय मोहंती के निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है. उन्होंने कहा कि अभय मोहंती का सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

उनके निधन से क्षेत्र ने एक अनुभवी और समर्पित व्यक्तित्व को खो दिया है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की.












