जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में हॉट स्ट्रिप मिल (एचएसएम) में हुए एक हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गयी. घटना रात करीब 8 बजे की है. उक्त कर्मचारी एचएसएम विभाग में काम कर रही वेंडर कंपनी विवेक कंस्ट्रक्शन का कर्मचारी विजय कुमार पाणिग्रही है, जिसकी उम्र करीब 50 साल बताया जा रहा है. बताया जाता है कि एचएसएम के फर्नेस को शट डाउन लिया गया था. उसका रिपेयरिंग किया गया था और ट्रायल कराया जा रहा था.(नीचे भी पढ़े)
इसी दौरान फर्नेस के पास ही एक फुटओवरब्रिज की तरह का एक एरिया से दूसरे एरिया पार करने का स्थान है. बताया जाता है कि उक्त कर्मचारी ने शार्ट कट अपनाने की कोशिश की और स्लिप होकर वहां रोल के बीच में ही दब गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. उसको तत्काल टीएमएच ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गयी थी. इस घटना के बाद कंपनी ने उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है. मामले की जानकारी फैक्ट्री इंस्पेक्टर को भी दे दी गयी है. उक्त कर्मचारी के परिजनो को सूचना दी गयी है. कंपनी की ओर से अधिकारिक तौर पर घटना की पुष्टि कर दी है. पूरी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.




