रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : टोटो चालक संघ की तैयारी बैठक शकील खान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. शकील खान ने कहा कि टोटो संघ में नए नए सदस्यों को भी जिम्मेदारी मिलनी चाहिए, जिससे टोटो संघ को मजबूती मिलेगी. शकील खान ने सभी टोटो चालकों से अपील की कि वे संघ के पुनर्गठन के लिए रविवार, 20 अप्रैल को दिन 11 बजे पोडाहाट मैदान में अवश्य पहुंचें. (नीचे भी पढ़ें)
मौक़े पर मंगल सरदार ने टोटो चालकों से चक्रधरपुर में अनुशाशन बनाए रखने की जरूरत बताते हुए कहा कि हम एकजुट रहेंगे, व्यस्थित रहेंगे, तभी किसी तरह की परेशानी व समस्या से मुक्त रहेंगे. बैठक में रोहित सिंह सरदार, रोशन साव, जितेन्द्र विश्वकर्मा, कपिल शर्मा, कार्तिक प्रधान, जोसेफ़ बोदरा, गौतम राम, इरसात पप्पू, मेघनाद प्रधान, रोशन हांसदा आदि मौजूद रहे.



