आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत आदिवासी कल्याण समिति के 65 डिसमिल जमीन के सीमांकन का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार को आदिवासी महिला लुस्की सोरेन ने पश्चिमी भाग में हो रहे सीमांकन पर आपत्ति जताते हुए वहां बने झोपड़ीनुमा मकान को अपने पुरखों का जायदाद बताते हुए पुरजोर विरोध शुरू कर दिया. इधर समिति भी अपनी मांग पर अड़ गयी. समिति का दावा है कि वे अपने कागजात के आधार पर सीमांकन करा रहे हैं. दोनों पक्ष मामले को लेकर थाना पहुंचे. जहां फिलहाल दोनों पक्षों को आपस में बातचीत कर रास्ता निकालने की बात कही गई.(नीचे भी पढ़े)

मगर यथास्थिति बनाए रखने की बात कही गई. मगर दोनों पक्ष अपनी- अपनी मांगों पर अड़े रहे. लुस्की सोरेन ने बताया कि उक्त मकान उनके पुरखों की है. वे समिति के सीमांकन का विरोध नहीं कर रही हैं बल्कि उनके मकान के एरिया को घेरा से बाहर रखने की मांग कर रही हैं. जबकि समिति इस पर तैयार नहीं है. समिति रास्ता देने को तैयार है मगर कब्जा नहीं देना चाहती है. फिलहाल पुलिस ने शांति बहाल होने तक काम रुकवा दिया है. आगे देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या समिति आदिवासी महिला लुस्की सोरेन के दावे वाली जमीन को मुक्त करती है या लुस्की सोरेन को अपने पुरखों के मकान से हाथ धोना पड़ेगा.



