रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सोमवार को अचानक एक सांप घुस आया, जिसके कारण वहां अफरा-तफरी मच गई. कार्यालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच दहशत का माहौल बन गया. प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में पहले भी कई बार सांप देखे जा चुके हैं. (नीचे भी पढ़ें)

अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि कार्यालय में लगातार सांपों के आने की घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं. उन्होंने कहा कि इससे न केवल कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो रहा है, बल्कि कर्मचारी भय के माहौल में काम करने को मजबूर हैं.प्रखंड विकास पदाधिकारी क्रिस्टीना ऋचा इंदवार ने बताया की इससे पूर्व में भी कार्यालय में सांप घुस आया था और कार्यालय परिसर में भी लगातार जहरीले सांप दिखाई देते हैं, जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा है.



