जमशेदपुर : भारत सरकार द्वारा स्टील के चीन और वियतनाम से स्टील के आयात पर अतिरिक्त सेफ गार्ड ड्यूटी लगायी गयी है. 200 दिनों के लिए 12 फीसदी का सेफगार्ड ड्यूटी लगायी गयी है. इसको लेकर टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने यूनियन परिसर में अहम बैठक की. इस बैठक में इस फैसले का स्वागत किया गया. अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने यहां कहा कि भारत सरकार ने 21 अप्रैल से घरेलू उत्पादकों को आयात में बढ़ोत्तरी से चाने क लिए हॉट रोल्ड कायल शीट, प्लेट सहित पांच इस्पात उत्पादों पर 200 दिनों के लिए 12 फीसद सेफगार्ड ड्यूटी लगाया है. उन्होंने कहा कि टाटा वर्कर्स यूनियन इसके लिए काफी दिननों से प्रयासरत थी और यूनियन की तरफ से इंटक अध्यक्ष और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में ज्ञापन दिया था. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने यूनियन की तरफ से भारत सरकार को इस बेहतर फैसला के लिए बधाई दी है. यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी ने आगे कहा कि वे लोग सभी टाटा वर्कर्स यूनियन की तरफ से भारत सरकार से सेफ गार्ड ड्यूटी को 25 फीसदी करने और इस नियम को 365 दिन यानी एक साल के लिए लागू करने का अनुरोध किया ताकि भारतीय इस्पात उद्योग और उससे जुड़ी इकाइयों के फायदा हो सके. मीटिंग में अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, उपाध्यक्ष संजय सिंह, सहायक सचिव नितेश राज, अजय चौधरी, श्याम बाबू समेत अन्य लोग मौजूद थे.











