रामगोपाल जेना/चाईबासा : रोटरी क्लब चाईबासा ने टीबी मरीजों को गोद लिया है. विगत दो साल से टीबी मरीजों के बीच प्रत्येक माह पोषाहार वितरण किया जा रहा है. रोटरी क्लब के अध्यक्ष हर्षराज मिश्रा ने मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि चाईबासा रोटरी क्लब टीबी मरीजों के लिए प्रयासरत है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने यह भी कहा कि दवाइयों के नियमित रूप से सेवन, नियमित व्यायाम, स्वच्छता, एवं पौष्टिक आहार समय पर लेते रहने से टीबी जैसी जटिल बीमारी को जड़ से समाप्त किया जा सकता है. मौके पर रोटेरियन सौरव प्रसाद, रितेश मूंधड़ा एवं सदर अस्पताल के जिला प्रोग्राम मैनेजर विनय कुमार एवं टीबी विभाग के ओमप्रकाश ठाकुर एवं भीष्म प्रधान मौजूद रहे.



