रामगोपाल जेना/चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में उद्योगपति पद्म कुमार जैन द्वारा प्रायोजित 14वीं ज्ञानचंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार 27 अप्रैल से स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर आरंभ होने जा रही है. इस प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिला के मान्यता प्राप्त विद्यालय भाग लेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में मान्यता प्राप्त विद्यालयों के सिर्फ वही छात्र भाग ले सकते हैं जिनकी जन्म तिथि एक सितम्बर 2009 या उसके बाद की हो. प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है. बीस-बीस ओवर खेले जानेवाले इस प्रतियोगिता के मैच लीग कम नॉक आउट आधार पर खेले जाएंगे. प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार 18 मई को खेला जाएगा.



