जमशेदपुर : जमशेदपुर जिले (पूर्वी सिंहभूम) के घाटशिला में राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने मुलाकात की. इस भीषण गर्मी में स्कूली बच्चों को राहत देने के उद्देश्य से पूर्वी सिंहभूम जिले में सभी स्कूलों के खुलने के समय में परिवर्तन करते हुए सुबह सात से ग्यारह या साढ़े ग्यारह बजे तक करने का आग्रह किया. कुणाल षाडंगी ने बताया कि अभी यह समय सात से एक बजे दोपहर तक है तो छह घंटों को घटाकर चार घंटो तक कक्षाओं का समय होने से बचे दो या डेढ़ घंटो को आवश्यकता पड़ने पर ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पूरा किया जा सकता है. मंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस विषय पर संवेदनशील है और अविलंब विद्यार्थियों के हित को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा.



