जमशेदपुर : जमशेदपुर के लोयोला स्कूल के पूर्व छात्र और स्पर्धा प्रकाशन की प्रकाशक प्रियंका वर्मा और निदेशक सह पूर्व फॉरेस्ट रेंजर अजय कुमार के पुत्र ने मंगलवार को घोषित हुए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 115वीं रैंक हासिल कर जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है. अब वे आइएएस बनकर देश को अपनी सेवा देंगे. ऋत्विक ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई लोयोला स्कूल से करने के उपरांत दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से भूगोल विषय से स्नातक किया था और वे दिल्ली से ही यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे. इससे पूर्व ऋत्विक का चयन यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2023 द्वारा आइपीएस के लिए हो चुका था और वे फिलहाल सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में आइपीएस प्रोबेशनर के रूप में ट्रेनिंग ले रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

विदित हो कि यूपीएससी की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है जिसमें लाखों छात्र शामिल होते हैं. ऋत्विक ने अपनी सफलता का श्रेय स्पर्धा प्रकाशन की पुस्तकों सहित अपनी मां प्रियंका वर्मा तथा अपने पिता और पूर्व वन क्षेत्र पदाधिकारी एवं स्पर्धा प्रकाशन के निदेशक अजय कुमार के मार्गदर्शन को दिया है. ऋत्विक के छोटे भाई वेदान्त मेहता ने भी यूपीएससी द्वारा आयोजित एनडीए की परीक्षा में ऑल इंडिया 29 वां रैंक पाया था और वे वर्तमान में सेना में कैप्टन के पद पर अंबाला कैंट में पदस्थापित हैं.



