जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट की अधीकृत यूनियन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के फाउंड्री डिवीजन में रिक्त हुए एक कमेटी मेंबर के सीट पर उप चुनाव प्रक्रिया के तहत मंगलवार को नामांकन पत्र का वितरण किया गया. टाटा मोटर्स के पुराने कैंटीन में चुनाव संचालन समिति के देखरेख में नामांकन पत्रों का वितरण किया. कुल पांच लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा 24 अप्रैल को नामांकन पत्र जमा लिये जायेंगे. उम्मीदवारों के नाम अतरेश कुमार कपाही, अरविंद कुमार तिवारी, अमृत, नीरज कुमार झा, अजय कुमार है. कुल मतदाताओं की संख्या 138 है.











