जमशेदपुर : सिखों के नवें गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहादत को समर्पित कार्यक्रम जमशेदपुर शहर में पूरे साल भर तक आयोजित होंगे. इसे लेकर संस्था वीर खालसा सेवा दल से जुड़े लोगों ने मंगलवार को बैठक की और इसकी रूपरेखा तैयार की. तय हुआ कि कार्यक्रम की शुरुआत साकची एवं जुगसलाई में कीर्तन दरबार से होगी. 25 अप्रैल की सुबह एवं शाम का दीवान साकची गुरुद्वारा तथा 26 अप्रैल को सुबह एवं शाम का दीवान जुगसलाई स्टेशन रोड गुरुद्वारा में सजेगा. (नीचे भी पढ़ें)
इसमें भाई रविंदर सिंह यूके वाले और हेड ग्रंथी सिंह साहिब बचितर सिंह शहादत का इतिहास और कथा से संगत को निहाल करेंगे. इस बैठक में सुखविंदर सिंह, हरवीर सिंह, हरजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, दविंदर सिंह, चरणजीत सिंह, सतबीर सिंह सोमु, प्रभजोत सिंह, महेंद्र पाल सिंह, श्याम सिंह, निशान सिंह, सतिंदर सिंह, चंचल सिंह आदि उपस्थित थे.



