गालूडीह : स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने मंगलवार को गालूडीह थाना क्षेत्र में तीन योजनाओं का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. इनमें से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के अंतर्गत घुटिया गांव में एनएच 33 से बीए कॉलेज तक 865 मीटर पथ की विशेष मरम्मत कालीकरण कार्य 70 लाख रुपये की लागत से चंदेल कंस्ट्रक्शन कंपनी करेगी. पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत जल संसाधन विभागीय मद से स्वीकृत घाटशिला प्रखंड अंतर्गत कालाझोर मध्यम सिंचाई योजना का जीर्णोद्धार कार्य 28 लाख रुपये की लागत से आरके कंस्ट्रक्शन करेगी, जिसमें तालाब चौड़ीकरण, सुंदरीकरण और घाट दो का निर्माण किया जाएगा. तालाब की गहराई 2 मीटर होगी, वहीं आइटीडीए मद से स्वीकृत कासपानी गांव में जाहेरथान घेराबंदी का कार्य 40 लाख की लागत से होगा. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर कालीपद गोराई, दुर्गाचरण मुर्मू, वकील हेंब्रम, रतन महतो, मंटू महतो, फूलचंद टुडू, बबलू हुसैन, अशोक महतो, काला सरकार, शिपु शर्मा, धीरेंद्र महतो, लखपति गिरी, मकरंजन बिषई, दुलाराम टुडू, हुडिंग सोरेन, बादल किस्कु आदि उपस्थित थे.











