जमशेदपुर : टाटा मोटर्स शिक्षा प्रसार केंद्र द्वारा संचालित एसयूवी बारीगोडा में मंगलवार को अर्थ डे मनाया गया. इस मौके पर स्कूल के करीब 105 बच्चे अपने-अपने घरों से फूल, फल और सजावट के पौधे लाए थे. जिसे स्कूल प्रांगण में शिक्षक शिक्षिकाओं के सहयोग से लगाए गए. इसमें मुख्य रूप से एलोवेरा, तुलसी शो प्लांट, कटहल, पीपल, अमरुद, गुलाब, नींबू, आम अपराजिता, अड़हुल, लीची आदि के पौधे शामिल थे. (नीचे भी पढ़ें)
22 अप्रैल को हर साल विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है. विद्यालय प्रभारी एके श्रीवास्तव ने कहा कि यह दिन पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है. विश्व पृथ्वी दिवस पहली बार 1970 में मनाया गया था. वही विद्यालय सांस्कृतिक कमेटी के सदस्यों ने कहा कि पृथ्वी को कैसे बचाया जाए, इसका संरक्षण कैसे हो इस दिशा में बच्चों को भी आगे आकर पहल करना होगा. पृथ्वी को हरा भरा रखना, प्रदूषण रहित बनाना है इसी संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया.



