जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के बाइ सिक्स कर्मी 36 वर्षीय टीका राम मार्डी की काम के दौरान मौत हो गई,मुआवजे को लेकर उनके परिजनों के साथ टाटा मोटर्स कंपनी प्रबंधक की वार्ता हुई जिसमे कोई निर्णय नहीं हो सका. (नीचे भी पढ़ें)
इसकी जानकारी जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी को मिली. विधायक ने घटना को संज्ञान में लेते हुए टाटा मोटर्स कंपनी पहुंचकर राम मार्डी के परिजन से मिले और पूरी जानकारी ली. उन्होंने विधायक को घटना से अवगत कराया. जिसके बाद विधायक ने परिजनों के साथ प्रबंधक से मुलाक़ात की और राम मार्डी की पत्नी को टाटा मोटर्स के स्कूल में स्थाई नौकरी, चिकित्सा सुविधा और लगभग 8 लाख कंपनी की पोलिसी के तहत दिया जायेगा, जिस पर सहमति बनी. मौके पर कंपनी प्रबंधन की ओर से प्लांट हेड रजत शर्मा, यूनियन महासचिव आरके सिंह, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू,,मुखिया कालिदास टुडू,सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.



