जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट की अधिकृत यूनियन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के होने वाले उप चुनाव के तहत फाउंड्री डिवीजन में अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते के सेवानिवृत्त होने के बाद रिक्त हुए एक सीट पर सोमवार को वोट डाले जाएंगे. सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक उसके पश्चात मतो की गिनती की जाएगी. संध्या 5:00 बजे कमेटी मेंबर के चुनाव के बाद कार्यकारिणी की बैठक ओल्ड कैंटीन में की जाएगी.(नीचे भी पढ़ें)
यहां एक पद पर पांच लोग चुनाव मैदान में डटे हुए हैं. जो प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, उनमें अत्रेश कुमार, अरविंद कुमार तिवारी, अमृत, नीरज कुमार झा, अजय कुमार शामिल है. यहां करीब 138 वोटर है. टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व कमेटी मेंबर ई सतीश कुमार को यहां का चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. कमेटी मेंबर के चुनाव के बाद 28 अप्रैल को ही कमेटी मीटिंग भी होगी और इसी में अध्यक्ष का भी चुनाव होना संभव है. गौरतलब है कि, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का अध्यक्ष का पद खाली है क्योंकि पूर्व अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते रिटायर हो चुके हैं. रिटायरमेंट के बाद कोई भी पद पर यूनियन में कोई पदाधिकारी नहीं रह सकता है. अगर बाहरी व्यक्ति को कोई पद पर रखना है तो उनका को-ऑप्शन करना होगा. गुरमीत सिंह तोते के रिटायर होने के बाद ही खाली हुए कमेटी मेंबर के पद पर चुनाव हो रहा है. सभी चुने हुए कमेटी मेंबर के बीच में से ही अध्यक्ष का चुनाव होता है.














