जमशेदपुर : साकची स्थित हमीद असगर नजरी एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से रविवार को धतकीडीह सामुदायिक केंद्र में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. शिविर का समुदाय के 200 से अधिक व्यक्तियों ने लाभ उठाया. (नीचे भी पढ़ें)
जमशेदपुर सैन्य स्टेशन के प्रशासनिक कमांडेंट कर्नल तौकीर मुंतखाब ने स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया, जिन्होंने अपने संबोधन में सामुदायिक स्वास्थ्य पहल के महत्व पर प्रकाश डाला. उपस्थित लोगों को व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य जांच सेवा मिली, इनमें साकची के आमबगान स्थित एएसजी के सहयोग से नेत्र जांच भी शामिल रही. फोर्टिस अस्पताल, कोलकाता ने महत्वपूर्ण नैदानिक परीक्षण, जैसे शुगर टेस्ट, ब्लड प्रेशर की निगरानी, पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट और बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआइ) का आकलन भी प्रदान किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
यह भी पढ़ें: jamshedpur rural accident-हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइक में सीधी भिड़ंत, भाजपा युवा नेता की मौत

शिविर में स्वेच्छा से अपनी सेवाएं प्रदान करनेवाले चिकित्सकों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सकों की एक समर्पित टीम में डॉ मतीन अहमद खान, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ मो फैयाज, डॉ. साकिब हसन (ऑर्थो), डॉ. सीमा (स्त्री रोग), डॉ कहकशां, डॉ आदिल रसीदी, डॉ एए खान आदि शामिल रहे. ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ मोअज्जम नजरी ने शिविर में लोगों की उपस्थिति और इसके सकारात्मक प्रभाव पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा बताया कि समाज के लगभग 200 से अधिक लोगों ने आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया. (नीचे भी पढ़ें)

स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में एसएम नसीमुद्दीन, सलामत अली, फहीम काज़मी, नजमुल हसन, मोहतसीम नज़री, चांद मौलाना, मो आरिज, मिस अमीना और मिस शफक ने अहम भूमिका निभाई.














