गालूडीह : बड़ाखुर्शी पंचायत के बिरहीगोड़ा हरि मंदिर में बुधवार सुबह अष्ट प्रहरी हरिनाम संकीर्तन आरंभ हुआ. इस अवसर पर पुजारी दीपक गोस्वामी ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि हरिनाम संकीर्तन के लिए झारखंड और बंगाल से कुल छह कीर्तन मंडलियां बिरहीगोड़ा गांव पहुंची हैं. (नीचे भी पढ़ें)
छहों कीर्तन मंडलियां कीर्तन प्रस्तुत कर रही हैं. बुधवार शाम कीर्तन में ग्रामीणों की काफी भीड़ उमड़ी. गुरुवार को दधि उत्सव और महाभोग वितरण के साथ कीर्तन संपन्न होगा.




