जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो छोटा पुल पर रविवार सुबह एक ऑटो और बाइक में टक्कर हो गई. सुबह 11 बजे के करीब घटी उक्त घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें बाइक सवार दो युवक और ऑटो सवार एक युवक शामिल हैं. बाइक सवार दोनों युवकों को इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
घटना के बाद ऑटो चालक ऑटो छोड़कर फरार हो गया. ऑटो साकची से मानगो की ओर जा रही थी जबकि बाइक सवार मानगो की ओर से साकची जा रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ.











