जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित लोयोला स्कूल की छात्रा शांभवी जायसवाल के आइसीएसइ बोर्ड की परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप करने करने पर राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने घर जाकर परिवार से मुलाकात की. परिवार के लोगों से वे मिले और उक्त छात्रा की तारीफ की. उनको सम्मानित भी किया गया. सरकार की ओर से लैपटॉप गिफ्ट दिया गया. शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन स्वयं शांभवी के आवास पर पहुंचे और उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. राज्य सरकार की ओर से प्रोत्साहन स्वरूप छात्रा को एक टैबलेट उपहार में दिया गया. इस अवसर पर पोटका विधायक संजीव सरदार, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती, पूर्वविधायक कुणालसारंगी तथा जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू भी उपस्थित थे. सभी जनप्रतिनिधियों ने छात्रा की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम में झामुमो के वरिष्ठ नेता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे. सभी ने शांभवी को भविष्य में और ऊंचाईयां छूने की शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि वह आगे भी झारखंड और देश का नाम रोशन करती रहेंगी.











