जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा भाटिया पार्क से आगे मैरिन ड्राइव पर हुंडई क्रेटा कार में रविवार की सुबह कार जलने की घटना में मारे गये व्यक्ति की पहचान कदमा विजया हेरीटेज निवासी सीमेंट कारोबारी सुनील अग्रवाल के रुप में हुई है. सुनील अग्रवाल की उम्र 55 साल की है, जिनके बेटे मुंबई में बड़ी कंपनी में कार्यरत है जबकि उनकी बेटी यूएसए में है. इस घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. कदमा विजया हेरीटेज में रहने वाले सुनील अग्रवाल की मौत को लेकर जितनी मुंह उतनी बातें है. सुनील अग्रवाल का पहले अंबुजा सीमेंट का सीएनएफ (होलसेल) और अभी जेके लक्ष्मी सीमेंट के सीएनएफ है. उनका धातकीडीह में ऑफिस है. सुनील अग्रवाल को जानने वाले लोगों ने बताया कि वे करीब एक सप्ताह से शहर में नहीं थे. वे काफी हंसमुख व्यक्ति थे. वे शनिवार को जमशेदपुर आये थे. इसके बाद वे होटल मधुबन गये थे. (नीचे भी पढ़ें)
होटल मधुबन में वे अपने मित्रों के साथ समय व्यतीत करते हुए वापस लौट गये. सुबह में वे अपने घर से निकले है. उसके बाद अचानक से कार में ही आग लगने की घटना की सूचना मिली, जिससे हर कोई स्तब्ध है. सीमेंट कारोबारी की ऐसी मौत की कल्पना किसी ने नहीं की थी. बताया जाता है कि सुनील अग्रवाल सिगरेट पीते थे. घटनास्थल के आसपास के लोगों का कहना है कि कार में गैस सिलेंडर था और वे सिगरेट पी रहे थे, जिससे आग लगी और उनकी मौत हो गयी. वैसे उनका शव सीट पर ही सीट बेल्ट लगा हुआ पूरी तरह जला हुआ बरामद किया गया है. इसके वीडियो जो सामने आये है, उससे आग लगता नजर आया है, लेकिन कोई ऐसा जद्दोजहद नहीं दिख रहा है, जिसमें कार चालक बाहर निकलने की कोशिश कर रहा हो. (नीचे भी पढ़ें)
ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर कारोबारी क्यों आग लगने के बाद कार का दरवाजा नहीं खोला. किन परिस्थितियों में आग लगी रही और वे आग से बच नहीं पाये. आसपास के लोग भी क्या उनको बचाने की कोशिश नहीं की. इसको लेकर जितनी मुंह उतनी बातें है. आसपास के सारे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है ताकि कोई शक की गुंजाइश इस केस में नहीं रह जाये. वैसे इस घटना के बाद जो जांच की गयी है, उसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि गैस सिलेंडर बगल की सीट पर है, जो पूरी त रह फटा हुआ है. इसके अलावा सिगरेट के कुछ बचे हुए हिस्से भी पाये गये है. ऐसे में इस बात को बल मिल रहा है कि गैस सिलेंडर के लीकेज और फिर सिगरेट जलाने के कारण यह हादसा हुआ है.











