जमशेदपुर : रोटरैक्ट क्लब ऑफ कालीमाटी, जमशेदपुर का 8वां चार्टर डे बड़े उत्साह के साथ मनाया गया. साकची कार्यालय में आयोजित उक्त कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष प्रशांत कुमार की उपस्थिति में केक काटकर समारोह की शुरुआत की गई. इस अवसर क्लब के अध्यक्ष प्रशांत कुमार, सेक्रेटरी तान्या एवं क्लब एडवाइजर मौशिखा समेत क्लब के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. (नीचे भी पढ़ें)
समारोह के दौरान न केवल क्लब की अब तक की उपलब्धियां साझा की गईं, बल्कि आने वाले समय में किए जानेवाले सामाजिक कार्यों पर भी गंभीर चर्चा हुई. सदस्यों ने मिलकर यह संकल्प लिया कि क्लब भविष्य में भी समाज के हित में कार्य करता रहेगा. रोटरैक्ट क्लब ऑफ कालीमाटी वर्षों से युवाओं को सामाजिक सेवा की ओर प्रेरित करता आ रहा है. क्लब की सक्रियता और समर्पण ने जमशेदपुर में एक सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.











