जमशेदपुर : जमशेदपुर के पोटका प्रखंड अंतर्गत तेंतला, नारदा, फोड़ा और धिरौल पंचायतों में रविवार को जिला अनाबद निधि एवं आदिवासी कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृत चार अति महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास समारोहपूर्वक किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पोटका विधायक संजीव सरदार ने विधिवत रूप से नारियल फोड़कर इन योजनाओं का शिलान्यास किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि झारखंड की पूर्ववर्ती सरकारों ने केवल राज्य की खनिज संपदा को लूटने का काम किया, जबकि वर्तमान सरकार के नेतृत्व में गांव-गांव में विकास की किरणें पहुंच रही हैं. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांगों को ध्यान में रखते हुए इन योजनाओं को मंजूरी दी गई है, चुनाव के वक्त ग्रामीणों से वादा किया था कि उनकी हर मांग पूरी करूंगा और अब उनके सम्मान में सभी विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है. विधायक ने ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं के कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें. उन्होंने कहा कि योजनाएं तभी सफल होंगी जब ग्रामीण जागरूक रहेंगे और कार्यों की निगरानी करेंगे. किसी भी किसी भी तरह की अनियमितता होने पर ग्रामीण अपनी शिकायक उनके समक्ष रख सकते है. (नीचे भी पढ़ें)

शिलान्यास कार्यक्रम के तहत तेंतला पंचायत (भूरसाडीह) में पीसीसी पथ निर्माण जिसकी लागत 22,39,400 रूपये है. नारदा पंचायत (लेढ़ोकोचा) में धूमकुड़िया भवन निर्माण जिसकी लागत 33,15,200 रूपये है. फोड़ा तेंतला पंचायत (हितबासा) धूमकुड़िया भवन निर्माण जिसकी लागत 33,15,200 रूपये है. धिरौल पंचायत (दाबांकी मांगों से एदलगाजाड़ तक) में पीसीसी पथ निर्माण जिसकी लागत 40,26,800 रूपये है. शिलान्यास समारोह में पूर्व पार्षद हीरामणी मुर्मू, मुखिया मीरु सरदार, ग्राम प्रधान श्याम चरण सरदार, वकील बास्के, नरसिंह सरदार, श्याम चरण हांसदा, उदय बास्के, बोरों हांसदा, बास्ता हेंब्रम, महेश्वर बास्के, प्रदीप सिंह, हिमांशु सिंह, विश्वनाथ सोरेन, चिन्मय गोप, कीनू हांसदा और राजाराम बास्के सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.











