सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली पंचायत पुरिसिली गांव के तालाब में नहाने गये युवक की डूबने से मौत हो गयी. युवक मंगलवार सुबह करीब 6.30 बजे तालाब में रोज की तरह नहाने गया था. तालाब में नहाने के दौरान ही उसका पैर फिसल गया और वह डूब गया. उसे डूबता देख आसपास के लोगों ने तालाब से युवक को निकाला और परिजनों के सहयोग से उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसके पश्चात मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक रविंद्रनाथ प्रमाणिक (26) पुरिसिली गांव के पास ही तालाब में नहाने गया था. उसकी शादी 2021 में हुई थी. परंतु आपसी विवाद होने के बाद पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गयी थी. मृतक गांव के ही सैलून में काम करता था. वह तीन भाईयों में सबसे छोटा था. फिलहाल शव परिजनों को सौंप दिया गया है.











