• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, August 7, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur mla saryu roy inspection : विधायक सरयू राय ने किया कदमा क्षेत्र में तीन घंटे तक निरीक्षण, साफ-सफाई डिपो की अव्यवस्था व उपस्थिति पंजीयक में कम हाजिरी देख भड़के विधायक

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने बुधवार को कदमा के शास्त्रीनगर के ब्लॉक नंबर एक, ब्लॉक नंबर चार, ब्लॉक नंबर 5, मरीन ड्राइव आदि का भ्रमण किया. इस भ्रमण में लोगों ने उन्हें अपने इलाकों की समस्या के बारे में जानकारी दी. (नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

श्री राय ने कदमा-सोनारी स्थित साफ-सफाई डिपो का भी निरीक्षण किया. श्री राय सबसे पहले शास्त्रीनगर ब्लॉक के पुराना शौचालय के पास पहुंचे. इस शौचालय की हालत खस्ता है. लोगों ने बताया कि अब इस शौचालय का इस्तेमाल नशापानी और अड्डेबाजी में होता है. श्री राय ने लोगों को आश्वस्त किया कि इस कंडम हो चुके शौचालय को तुड़वा कर जनरुचि के मुताबिक कोई निर्माण किया जाएगा ताकि आम लोगों को उसका लाभ मिल सके. बैकुंठ मंदिर के सामने स्थित सामुदायिक भवन के सामने एक हाईमास्ट लाइट लगी हुई है. इससे सामुदायिक भवन में बिजली अवैध तरीके से खींची गई है. नतीजतन हाईमास्ट लाइट बेकार हो गई है. यह जलती ही नहीं. इस पर श्री राय ने कहा कि वह तत्काल इसका समाधान कराएंगे. इसके बाद श्री राय शास्त्री नगर, ब्लॉक नंबर चार नदी किनारे स्थित पार्क का निरीक्षण किया. मजेदार बात यह है कि पार्क कबसे बन कर तैयार है लेकिन इसका उद्घाटन अब तक नहीं हुआ. पार्क का झूले टूटे पड़े हैं. कोई साफ-सफाई नहीं है. मेन गेट टूट गया है, जो वृक्ष लगाए गये थे, सूख चूके हैं. नगर विकास के मद से लगभग 75 लाख रुपये खर्च कर बनाया गया यह पार्क अपनी दुर्दशा पर रो रहा है. यह सब देख कर श्री राय ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि पार्क का सौंदर्यीकरण और मेंटिनेंस किया जाए. यहां पर ओपन जिम भी खोला जाए. उन्होंने लोगों की मांग पर कहा कि जो स्थान खाली है, वहां कोई सांस्कृतिक कला केंद्र खोलने के संबंध नगर विभाग विकास से बात करेंगे. (नीचे भी पढ़े)

सरयू राय इसके बाद सफाई डिपो पहुंचे, जहां दर्जनों गाड़ियां खराब पड़ी हुई थीं. यहां के लोगों ने बताया कि इन खराब गाड़ियों के कारण साफ-सफाई के उठाव पर नकारात्मक असर पड़ा है. यहां मौजूद दो जिम्मेदार लोगों ने बताया कि इन गाड़ियों की मरम्मत हो जाए तो कचरा उठाव में सहूलियत हो. श्री राय ने वहां सफाईकर्मियों के रजिस्टर को भी चेक किया और मजदूर उपस्थिति को लेकर कड़ी टिप्पणी की. इसके बाद श्री राय शास्त्री नगर के ब्लॉक नंबर पांच (खुश्बूनगर) पहुंचे. श्री राय ने पाया कि यहां स्थित सामुदायिक भवन में ताला बंद था. वहां मौजूद महिलाओं ने श्री राय से इस भवन का ताला खुलवाने की मांग की. महिलाओं ने यहां महिला प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मांग की ताकि वह सिलाई-कढ़ाई का काम सीख सकें. श्री राय को महिलाओं ने बताया कि पहले जब यहां बाढ़ आई थी, तब भी यह भवन खोला नहीं गया. पूर्व विधायक से भी इस बाबत महिलाओं ने शिकायत की थी लेकिन हुआ कुछ नहीं. श्री राय ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह इस मामले को देखेंगे. देर शाम श्री राय मरीन ड्राइव पहुंचे. वहां चल रहे प्रभु जगन्नाथ मंदिर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. श्री राय ने पाया कि इस निर्माणाधीन मंदिर परिसर में पांच ऐसे भी घर हैं, जिनमें लोग चार दशकों से रह रहे हैं. इन लोगों को आशंका थी कि इन्हें अन्यत्र शिफ्ट कर दिया जाएगा.(नीचे भी पढ़े)

इस संबंध में इन लोगों ने श्री राय से बात की. श्री राय ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे निश्चिंत होकर यहां रहें. पहले आप लोगों को व्यवस्थित किया जाएगा, उसके बाद दूसरी तरफ का कार्य शुरु होगा. कदमा क्षेत्र भ्रमण में श्री राय के साथ अमरेंद्र मल्लिक, नीरज सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, अशोक दुबे, राकेश सिंह, अनुज चौधरी, शेषनाथ पाठक, मनोज सिंह, भीम सिंह, तारक मुखर्जी, सपा दास, संजीव सिंह धन्नू, माधव सिंह, अजीत सिंह, द्विपल विश्वास, बबई दास, विश्वजीत सिंह, राजू सिंह, रवीद्र राय, रमेश राय आदि मौजूद रहे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur mgm breast feeding week :  एमजीएम अस्पताल में स्तन पान सप्ताह का हुआ समापन, शिशुरोग विशेषज्ञों, यूजी एवं पीजी छात्रों, नर्सिंग स्टाफ व छात्राओं ने लिया हिस्सा
खबर

Jamshedpur mgm breast feeding week :  एमजीएम अस्पताल में स्तन पान सप्ताह का हुआ समापन, शिशुरोग विशेषज्ञों, यूजी एवं पीजी छात्रों, नर्सिंग स्टाफ व छात्राओं ने लिया हिस्सा

August 7, 2026
Jamshedpur rural girl achievement : बोड़ाम की बेटी वर्षा महतो को पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में बढ़ाया क्षेत्र का मान, 922वां सीएमएल रैंक मिलने पर परिवार समेत पूरे इलाके में खुशी की लहर
खबर

Jamshedpur rural girl achievement : बोड़ाम की बेटी वर्षा महतो को पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में बढ़ाया क्षेत्र का मान, 922वां सीएमएल रैंक मिलने पर परिवार समेत पूरे इलाके में खुशी की लहर

August 7, 2026
Jamshedpur zakir suspected dtath : मानगो जाकिरनगर के ऑटो चालक जाकिर का शव हुआ सुपुर्देखाक, कई दिनों से गायब जाकिर का गुरुवार को मिला था शव, पुलिस पर लगा तत्परता से तलाश नहीं करने का आरोप
खबर

Jamshedpur zakir suspected dtath : मानगो जाकिरनगर के ऑटो चालक जाकिर का शव हुआ सुपुर्देखाक, कई दिनों से गायब जाकिर का गुरुवार को मिला था शव, पुलिस पर लगा तत्परता से तलाश नहीं करने का आरोप

August 7, 2026
Next Post

India attack on Pakistan : भारत का पाकिस्तान पर ताबड़तोड़ हमला, सीमावर्ती इलाकों में किया गया ब्लैक आउट, लाहौर और इस्लामाबाद पर भी भारत ने किया हमला, देखिये - video

Horoscope know your day Friday 9th may 2025-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 9 मई 2025

Horoscope know your day Friday 9th may 2025-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 9 मई 2025

West singhbhum crime - चक्रधरपुर में नाबालिग के साथ यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Friday 7th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 7 अगस्त 2026

Jamshedpur mgm doctors – एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने सेवा का दिया परिचय, स्पाइन टीबी से पीड़ित मरीज को मिला नया जीवन

Jharkhand shrawani mela : देवघर के बाबाधाम राजकीय श्रावणी मेला में सात दिन में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का किया जर्लापण, 86 लाख से अधिक का दान मिला

Jharkhand fire brigade service : झारखंड अग्निशमन सेवा के आधुनिकीकरण की दिशा में “नए अग्निशमन वाहनों का लोकार्पण”, “मिनी वाटर टेंडर मिस्ट टेक्नॉलॉजी” के 58 आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Jharkhand student protest : रांची में देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी, इनोवेटर सोनम वांगचुक ने आंदोलन के समर्थन में जारी किया वीडियो संदेश, राहुल गांधी ने भी वीडियो संदेश जारी कर दिया संदेश, वीडियो कॉलिंग पर की बात

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm doctors – एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने सेवा का दिया परिचय, स्पाइन टीबी से पीड़ित मरीज को मिला नया जीवन

Jharkhand shrawani mela : देवघर के बाबाधाम राजकीय श्रावणी मेला में सात दिन में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का किया जर्लापण, 86 लाख से अधिक का दान मिला

Jharkhand fire brigade service : झारखंड अग्निशमन सेवा के आधुनिकीकरण की दिशा में “नए अग्निशमन वाहनों का लोकार्पण”, “मिनी वाटर टेंडर मिस्ट टेक्नॉलॉजी” के 58 आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Jharkhand student protest : रांची में देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी, इनोवेटर सोनम वांगचुक ने आंदोलन के समर्थन में जारी किया वीडियो संदेश, राहुल गांधी ने भी वीडियो संदेश जारी कर दिया संदेश, वीडियो कॉलिंग पर की बात

Jharkhand cm help : असम बाढ़ पीड़ितों के लिए झारखंड का बड़ा सहयोग, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 3 करोड़ रुपये का दिया सहयोग

Jamshedpur weivers development : वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन का 13वां हस्तकरघा दिवस शुक्रवार को, राज्यपाल लेंगे हिस्सा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News